Jalandhar के स्कूल में तीसरी कक्षा की छात्रा को तालिबानी सजा! स्कूल में परिजनों का हंगामा

Edited By Vatika,Updated: 10 Oct, 2026 01:24 PM

class 3 student at a jalandhar school subjected to  talibani  punishment

, परिजनों ने 2 अध्यापिकाओं के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत

जालंधर (सोनू):  शहर के काला संघिया रोड स्थित टैगोर इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा(8) को तालिबानी सजा देने का मामला सामने आया है। बच्ची के परिजनों ने आरोप लगाया है कि स्कूल की टीचर ने उसे बालों की दो पौनी की जगह एक पौनी बनाकर आने पर सख्त सजा दी। परिजनों का कहना है कि बच्ची 2 दिन तक डरी रही और बाद में रोते हुए उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिवार बच्ची को लेकर स्कूल पहुंचा और पुलिस को शिकायत दी।

PunjabKesari

दानिशमंदा निवासी रोहित कुमार ने बताया कि उनकी बेटी तीसरी कक्षा में पढ़ती है, जो स्कूल में बालों की दो पौनी की जगह एक पौनी बनाकर गई थी। इस बात को लेकर टीचर ने न तो डायरी में कोई नोट लिखा और न ही माता-पिता को इसकी जानकारी दी। परिजनों का आरोप है कि इसी बात पर बच्ची को सख्त सजा दी गई। बच्ची ने रोते-बिलखते बताया कि टीचर ने उसे हाथ जमीन पर रखकर पैरों को ऊपर उठाते हुए हाथों के सहारे चलाया गया। परिवार का कहना है कि इस घटना के बाद से बच्ची की हालत ठीक नहीं है और वह 2 दिन से ठीक से सो भी नहीं पा रही, जिसे अस्पताल भी ले जाया गया है। 

PunjabKesari

मां का आरोप है कि टीचर ने बच्ची को इस बारे में घर पर न बताने की धमकी भी दी थी। जैसे ही बच्ची का परिवार स्कूल पहुंचा तो मैनेजमेंट ने उन्हें संबंधित टीचर से नहीं मिलवाया और उन्हें वीडियो बनाने की अनुमति भी नहीं दी,  उन्होंने इस मामले में दो टीचरों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। वहीं इस मामले में पुलिस ने परिवार से बात कर आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस के अनुसार, स्कूल मैनेजमेंट ने समझौता होने की बात कही है, लेकिन परिवार की ओर से शिकायत दी गई है। फिलहाल, इस मामले पर स्कूल मैनेजमेंट की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। स्कूल का गेट बंद रखा गया और मैनेजमेंट ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!