बठिंडा में चोरों का अनोखा कारनामा! 150 मीटर तक धकेलकर ले गए कार, CCTV में कैद

Edited By Vatika,Updated: 10 Oct, 2026 02:03 PM

bathinda robbery news

बठिंडा शहर में कार चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। चोर अब घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाकर

बठिंडा( विजय वर्मा): बठिंडा शहर में कार चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। चोर अब घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाकर बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मालविया नगर का है, जहां 8 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 3:48 बजे एक व्यक्ति सड़क किनारे खड़ी कार चोरी कर ले गया। पूरी वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोरी करने का तरीका देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि आरोपी को वाहन चोरी करने का अनुभव हो सकता है।

पहले की रेकी, फिर कार को धकेलकर ले गया चोर
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, संदिग्ध व्यक्ति पहले गली से गुजरते हुए कार के आगे निकल जाता है। कुछ देर बाद वह वापस लौटता है और कार के ड्राइवर साइड का दरवाजा खोलकर उसे पीछे की ओर धकेलना शुरू कर देता है। हैरानी की बात यह है कि वह कार को अकेले ही करीब 150 मीटर तक धकेलकर ले जाता दिखाई देता है। इसके बाद वह कार को स्टार्ट करता है और तेज रफ्तार से मौके से फरार हो जाता है। वारदात को अंजाम देने के लिए कार को पहले धकेलना और फिर स्टार्ट करना सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देने वाला घटनाक्रम है। इससे यह सवाल भी उठता है कि क्या चोर ने पकड़े जाने से बचने के लिए यह तरीका अपनाया था। हालांकि, आरोपी की पहचान और चोरी के पीछे की वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

बसंत विहार में दो कारें चोरी, अब मालविया नगर में वारदात
शहर के बसंत विहार इलाके में भी कार चोरी की दो वारदातें हो चुकी हैं, जिनका अभी तक कोई सुराग नहीं मिलने की जानकारी सामने आई है। अब मालविया नगर में कार चोरी की घटना सामने आने से वाहन मालिकों की चिंता बढ़ गई है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने रिहायशी इलाकों में वाहनों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

टूल किट होने की आशंका, गिरोह से जुड़े होने की जांच जरूरी
वारदात के तरीके और संदिग्ध के पास टूल किट होने की आशंका के आधार पर उसके वाहन चोरी की अन्य घटनाओं में शामिल होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि, किसी संगठित गिरोह से उसके संबंध होने की अभी पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल संबंधित थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करना और चोरी हुई कार का पता लगाना जांच के अहम बिंदु हैं। शहरवासियों की नजर अब पुलिस कार्रवाई पर है कि कार चोरी की इन घटनाओं का पर्दाफाश कब होता है और वाहन चोरों पर लगाम लगाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!