Edited By Subhash Kapoor,Updated: 07 Oct, 2026 11:00 PM

अमृतसर में संधू कॉलोनी के नजदीक एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक इनोवा क्रिस्टा ने ई-रिक्शा चालक को टक्कर मार दी।
अमृतसर : अमृतसर में संधू कॉलोनी के नजदीक एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक इनोवा क्रिस्टा ने ई-रिक्शा चालक को टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों और घटनाक्रम की जांच की जा रही है।