Edited By Kamini,Updated: 07 Oct, 2026 03:42 PM

पंजाब पुलिस के ASI पर AK-47 राइफल से गोली लगने की खबर सामने आई है।
पठानकोट (हरजिंदर सिंह गोराया) : पंजाब पुलिस के ASI पर AK-47 राइफल से गोली लगने की खबर सामने आई है। सब इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह के अनुसार, पुलिस स्टेशन में नाइट मुंशी के पद पर तैनात ASI राम सिंह (नंबर 716, पठानकोट) की आकस्मिक गोली लगने से मौत हो गई।
घटना की जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह ने बताया कि ASI राम सिंह रात की ड्यूटी पर मुंशी के रूप में तैनात थे। सुबह करीब 5:00 बजे वे उठकर फ्रेश हुए और चाय पीने के बाद अपने कार्यालय में आकर बैठ गए। उच्च अधिकारियों के निर्देशों के अनुसार, रात की ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी अपने हथियार जमा कराते हैं। सुबह के समय जब ASI राम सिंह अपने हथियार (AK-47) को कपड़े से साफ कर रहे थे, तभी अचानक उनके हाथ से दुर्भाग्यवश ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। गोली सीधे उनके गले से सिर के आर-पार हुई। जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।
पुलिस की कार्रवाई:
घटना के तुरंत बाद पुलिस और एफएसएल (FSL) की टीमों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने धारा 174 के तहत कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here