8 महीने बाद बहाल हुए विजिलेंस के पूर्व SSP, फिलहाल सीधे DGP को करेंगे रिपोर्ट

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 07 Oct, 2026 10:42 PM

former vigilance ssp reinstated after 8 months

पंजाब सरकार ने निलंबित चल रहे PPS अधिकारी लखबीर सिंह को करीब 8 महीने बाद बहाल कर दिया है। लखबीर सिंह अमृतसर और विजिलेंस में SSP के पद पर तैनात रह चुके हैं। उनकी बहाली की जानकारी पंजाब सरकार की ओर से राज्यपाल को पत्र के जरिए दी गई है।

पंजाब डैस्क : पंजाब सरकार ने निलंबित चल रहे PPS अधिकारी लखबीर सिंह को करीब 8 महीने बाद बहाल कर दिया है। लखबीर सिंह अमृतसर और विजिलेंस में SSP के पद पर तैनात रह चुके हैं। उनकी बहाली की जानकारी पंजाब सरकार की ओर से राज्यपाल को पत्र के जरिए दी गई है।

बहाली के बाद फिलहाल लखबीर सिंह को किसी जिले या विभाग में नई तैनाती नहीं दी गई है। उन्हें सीधे पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) को रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। यानी बहाली के बावजूद अभी उनके पास किसी जिले या विभाग के SSP पद की जिम्मेदारी नहीं होगी।

लखबीर सिंह के निलंबन का मामला अमृतसर के रंजीत एवेन्यू इलाके में हुए विकास कार्यों से जुड़ा बताया जा रहा है। यहां करीब 55 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्य करवाए गए थे। इन कार्यों की गुणवत्ता और मौके पर काम निर्धारित तरीके से होने को लेकर सवाल उठे थे। उस समय लखबीर सिंह अमृतसर विजिलेंस के SSP के पद पर तैनात थे। मामले को लेकर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई थी और बाद में उन्हें निलंबित कर दिया गया था।

अब करीब 8 महीने बाद सरकार ने उन्हें बहाल कर दिया है। हालांकि, फिलहाल उनकी नई पोस्टिंग को लेकर कोई आदेश सामने नहीं आया है और वह सीधे DGP को रिपोर्ट करेंगे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!