Edited By Kamini,Updated: 01 Oct, 2026 10:10 AM

बठिंडा में पत्नी द्वारा अपने पति को बेरहमी से मौत के घाट उतारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
मौड़ मंडी (प्रवीण): बठिंडा में पत्नी द्वारा अपने पति को बेरहमी से मौत के घाट उतारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, मौड़ थाने के तहत कोटली खुर्द गांव में एक कलियुगी महिला द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति का गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मामला आत्महत्या का लगे इसलिए हत्यारों ने शव को रस्सी से लटकाने और सबूत मिटाने की भी कोशिश की।
इस घटना के बारे में गांव के अंग्रेज सिंह गेजा, रमेश कुमार सरपंच, सतपाल सिंह, किसान यूनियन नेता अंग्रेज सिंह गेजा, मेवा सिंह, बलवीर सिंह, राजू मेंबर, निर्मल सिंह, शिंगारा सिंह आदि ने बताया कि कोटली खुर्द गांव के युवक राजपाल सिंह राजू और कोटली कलां के ब्रह्मजीत सिंह वनावाली में रेलवे में नौकरी करते थे। मृतक राजपाल सिंह राजू के एक 4 साल की लड़की और 2 साल का लड़का भी है। बताया जा रहा है कि, दोनों युवक अलग-अलग समय पर रेलवे में ड्यूटी करते थे।
इस बीच, राजपाल सिंह राजू की पत्नी किरणपाल कौर किरणा के ब्रह्मजीत सिंह के साथ अवैध संबंध बन गए। हालांकि राजपाल सिंह ने शर्म के कारण इस मामले को दबाने की कोशिश की, लेकिन बीती रात पति-पत्नी के बीच अवैध रिश्तों के कारण फिर से झगड़ा हो गया। इसी के चलते किरणदीप कौर ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। इस बारे में मौड़ थाने के SHO तरुणदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव कोटली खुर्द में एक युवक की लाश फंदे से लटकी हुई है। जब पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और पूरी जांच की तो मामला सुसाइड के बजाय मर्डर का निकला।
पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान देखा गया कि मृतक राजपाल सिंह राजू और उसकी पत्नी किरणपाल कौर के मोबाइल फोन के साथ-साथ DVR भी घर से गायब थे, जिसके बाद पुलिस का शक और भी गहरा हो गया। मामले की आगे की जांच और पूछताछ में पता चला कि मृतक राजपाल सिंह राजू की पत्नी किरणपाल कौर के गांव कोटली कलां के ब्रह्मजीत सिंह पीचा के साथ अवैध रिश्ते थे, जिसके कारण बीती रात राजपाल सिंह और उसकी पत्नी किरणपाल कौर के बीच झगड़ा हुआ था।
झगड़े के बाद किरणपाल कौर ने अपने प्रेमी ब्रह्मजीत सिंह को बुलाकर रात में राजपाल सिंह की हत्या कर दी और मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके गले में रस्सी बांधकर शव को घर में लटका दिया। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतक के चाचा के बेटे सतपाल सिंह सोनी के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले के आरोपी ब्रह्मजीत सिंह और किरणपाल कौर को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है और अगर इस हत्या में कोई और शामिल पाया जाता है तो उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here