Punjab से Delhi जाने वाले यात्री ध्यान दें! आज नहीं चलेगी अमृतसर-दिल्ली शताब्दी, यहां देखें ट्रेनों की List

Edited By Vatika,Updated: 10 Oct, 2026 10:09 AM

attention passengers traveling from punjab to delhi

दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन और यातायात संबंधी पाबंदियों के चलते रेल यातायात प्रभावित हुआ है।

जालंधर: दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन और यातायात संबंधी पाबंदियों के चलते रेल यातायात प्रभावित हुआ है। इसके चलते वैष्णो देवी कटड़ा से नई दिल्ली जाने वाली 3 ट्रेनें आज रद्द रहीं, जबकि 10 अक्तूबर को अमृतसर से नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रैस भी रद्द रहेगी। ट्रेनों की देरी के क्रम में शान-ए-पंजाब अपने निर्धारित समय दोपहर 12.50 से पौने घंटे की देरी के साथ सिटी स्टेशन पहुंची जबकि वापसी में 12498 शान-ए-पंजाब 40 मिनट लेट रही। इसी तरह से स्वर्ण शताब्दी 15 मिनट की देरी से पहुंची।

वैष्णों देवी जाने वाली 12919 मालवा एक्सप्रैस अपने निर्धारित समय सुबह साढ़े 10 से लगभग 4 घंटे की देरी के साथ कैंट स्टेशन पहुंची जबकि 15707 आम्रपाली एक्सप्रैस 1 घंटे की देरी के साथ पहुंची।वहीं, रद्द रहने वाली वैष्णो देवी रूट की ट्रेनों में ट्रेन नंबर 12446, 22462 और 04082 शामिल हैं। ये तीनों ट्रेनें श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से नई दिल्ली के लिए चलती हैं। वहीं ट्रेन नंबर 12014 अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रैस 10 अक्तूबर को नहीं चलेगी। ऐसे में अमृतसर और जालंधर कैंट से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ सकती है।

रेलवे के अनुसार, 10 अक्तूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक दिल्ली के सैंट्रल इलाके में प्रस्तावित प्रदर्शन और यातायात संबंधी पाबंदियों को देखते हुए नई दिल्ली, तिलक ब्रिज और हजरत निजामुद्दीन पहुंचने वाली कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया गया। इस दौरान रेल सेवाओं पर असर पड़ने की संभावना को देखते हुए यात्रियों को स्टेशन के लिए रवाना होने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की पुष्टि करने की सलाह दी गई है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!