पंजाब में करवट लेगा मौसम, जालंधर सहित 16 जिलों में आज बारिश के आसार

Edited By Kalash,Updated: 27 Sep, 2026 12:07 PM

punjab weather 16 districts rain

पंजाब और चंडीगढ़ में आज सुबह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

पंजाब डेस्क : पंजाब और चंडीगढ़ में आज सुबह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। वहीं मौसम विभाग द्वारा आज पंजाब के 16 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान गरज-चमक के साथ-साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। इसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।     

विभाग द्वारा जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, लुधियाना, अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, गुरदासपुर, पठानकोट, फतेहगढ़ साहिब,  पटियाला, बरनाला, संगरूर और मोगा में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बता दें कि मानसून अब वापसी कर रहा है इस दौरान वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने के कारण बारिश के आसार बन रहे हैं। वहीं इसके बाद फिर मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!