जालंधर वाले ध्यान दें! CP ने लोगों से की खास अपील, न करें ये काम

Edited By Kalash,Updated: 08 Oct, 2026 10:09 AM

jalandhar cp appeal to people

पुलिस कमिश्नरेट जालंधर ने शहरवासियों से स्कूलों और अस्पतालों के आसपास अनावश्यक रूप से हॉर्न न बजाने की अपील की है।

जालंधर (धवन) : पुलिस कमिश्नरेट जालंधर ने शहरवासियों से स्कूलों और अस्पतालों के आसपास अनावश्यक रूप से हॉर्न न बजाने की अपील की है। पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने कहा कि बिना जरूरत हॉर्न बजाने से ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है और इसका सीधा असर विद्यार्थियों, मरीजों, बुजुर्गों तथा अस्पतालों में उपचाराधीन लोगों पर पड़ता है।

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि स्कूलों में विद्यार्थी पढ़ाई और परीक्षाओं की तैयारी में व्यस्त रहते हैं, जबकि अस्पतालों में मरीजों को शांत और सुरक्षित वातावरण की आवश्यकता होती है। ऐसे में लोगों को इन संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतते हुए अनावश्यक हॉर्न से पूरी तरह परहेज करना चाहिए।

उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि स्कूल जोन और अस्पतालों के आसपास धैर्य रखें, यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों की सुविधा एवं स्वास्थ्य का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि सड़क पर जिम्मेदारी से वाहन चलाना केवल यातायात नियमों का पालन करना ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी दिखाना भी है।

पुलिस कमिश्नर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जालंधर को शांत, सुरक्षित और संवेदनशील शहर बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि जहां हॉर्न बजाने की आवश्यकता न हो, वहां हॉर्न न बजाएं और स्कूलों तथा अस्पतालों के आसपास शांत वातावरण बनाए रखने में सहयोग करें।

पुलिस कमिश्नरेट का संदेश है कि अनावश्यक हॉर्न से बचें, स्कूल जोन का सम्मान करें, मरीजों और स्वास्थ्य संस्थानों की जरूरतों का ध्यान रखें। यातायात नियमों का पालन करें,संवेदनशील बनें, जिम्मेदार बनें और जालंधर को शांत, सुरक्षित एवं बेहतर शहर बनाने में सहयोग करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!