BJP ने जालंधर में नई टीम का किया ऐलान, देखें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 24 Sep, 2026 07:43 PM

bjp announces new team in jalandhar

भारतीय जनता पार्टी की ओर से बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम की घोषणा की गई है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप खुल्लर ने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मिशन 2027 भाजपा पंजाब के तहत हम सभी को मिल-जुलकर पूरी मेहनत और...

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी की ओर से बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम की घोषणा की गई है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप खुल्लर ने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मिशन 2027 भाजपा पंजाब के तहत हम सभी को मिल-जुलकर पूरी मेहनत और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और भाजपा की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने के लिए कार्य करना होगा।

इस अवसर पर हल्का इंचार्ज शीतल अंगुराल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर आगे बढ़ेंगे और संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता की हर संभव मदद के लिए वह सदैव उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि वे उन्हें अपने छोटे भाई की तरह सदैव सहयोग और मार्गदर्शन देते रहेंगे।

वहीं जिला अध्यक्ष अशोक सरिन हिक्की जी ने भी नवनियुक्त टीम को अपना आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि सबसे पहले संगठन है और संगठन से बड़ा कोई नहीं है। प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन की रूपरेखा और निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। अतः जिन नेताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं, उनके नामों की लिस्ट निम्न है। 


 .

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!