LPU प्रदर्शन के बाद राहत की खबर, जालंधर-दिल्ली हाईवे यातायात के लिए खुला

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 28 Sep, 2026 01:24 AM

relief after lpu protest jalandhar delhi highway opened for traffic

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच बंद चल रहे जालंधर-दिल्ली हाईवे को अब यातायात के लिए खोल दिया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस आफिसरों द्वारा छात्रों से बातचीत के बाद उक्त हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी गई...

जालंधर/फगवाड़ा: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच बंद चल रहे जालंधर-दिल्ली हाईवे को अब यातायात के लिए खोल दिया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस आफिसरों द्वारा छात्रों से बातचीत के बाद उक्त हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी गई है। बता दें कि शनिवार रात से हाईवे एल.पी.यू. स्टूडैंट्स ने बंद कर रखा था। जिसे पुलिस अफसरों ने बातचीत करके खुलवाया है तथा वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। 

हाईवे बंद होने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जालंधर और फगवाड़ा के बीच आवाजाही करने वाले वाहनों को दूसरे रास्तों का सहारा लेना पड़ा, जिससे कई जगहों पर ट्रैफिक दबाव भी बढ़ गया। अब हाईवे खुलने के बाद वाहन चालक अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं और यातायात सामान्य होने लगा है।

बता दें कि रविवार देर शाम LPU में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई तथा पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। जिसके बाद यूनिवर्सिटी परिसर में छात्रों द्वारा काफी तोड़फोड़ की गई। पुलिस द्वारा छात्रों को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किए जाने के बाद स्थिति और बिगड़ गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और मीडिया कर्मियों के वाहनों को आग तक लगा दी। 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!