LPU हिंसा: MIG-23 फाइटर जेट पर चढ़े युवक की हुई पहचान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 02 Oct, 2026 09:01 AM

lpu violence

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने 2 और युवकों को

जालंधर (सोनू): लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने 2 और युवकों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। नई गिरफ्तारियों में एक युवक नाबालिग है।

फाइटर जेट पर चढ़ा युवक गिरफ्तार 
पुलिस ने यूनिवर्सिटी परिसर और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इसी दौरान परिसर के बाहर लगे MIG-23UM फाइटर जेट पर चढ़े युवक की पहचान हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है, जो नाबालिग है और हिमाचल प्रदेश के मंडी का रहने वाला है। पता चला है कि उसके पिता मंडी डीसी ऑफिस में अधिकारी के पद पर तैनात हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ
फाइटर जेट पर चढ़े युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में युवक MIG-23UM फाइटर जेट के ऊपर खड़ा नजर आ रहा है, जबकि उसके पीछे आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक मित्तल ने कहा कि कैंपस के बाहर MIG-23 और 1971 की जंग में इस्तेमाल किया गया टैंक लगाया गया है। इन सैन्य उपकरणों का उद्देश्य युवाओं को सेना के प्रति प्रेरित करना और उनका हौसला बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि हिंसा के दौरान इन पर चढ़कर उपद्रव करने से इनका अपमान हुआ है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!