LPU हिंसा मामले में नया मोड़, फर्स्ट ईयर की छात्रा ने Reddit पर क्यों डाली थी पोस्ट?

Edited By Vatika,Updated: 09 Oct, 2026 12:15 PM

lpu violence

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हुई हिंसा के मामले में सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक

फगवाड़ा: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हुई हिंसा के मामले में सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक पोस्ट को लेकर पुलिस जांच में नया खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, कथित दुष्कर्म से जुड़ी पोस्ट यूनिवर्सिटी की फर्स्ट ईयर की एक छात्रा ने Reddit पर डाली थी। जांच में सामने आया कि छात्रा ने यह पोस्ट दो बार की थी। हालांकि, छात्रा के पास घटना को लेकर प्रत्यक्ष जानकारी नहीं थी और उसने सुनी-सुनाई बातों के आधार पर अपनी राय लिखी थी।

पुलिस ने Reddit के अमेरिका स्थित मुख्यालय से मिली जानकारी और तकनीकी जांच के आधार पर पोस्ट करने वाली छात्रा की पहचान की। इसके बाद विशेष जांच दल (SIT) ने छात्रा से पूछताछ की और उसका बयान दर्ज किया। जांच के अनुसार, यह पोस्ट पहली बार 24 सितंबर और फिर 26 सितंबर को साझा की गई थी। बाद में इसे हटा दिया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से फैली, जिसके बाद छात्रों में नाराजगी बढ़ी और यूनिवर्सिटी में तनाव का माहौल बन गया।

हाईकोर्ट में भी उठा सोशल मीडिया पोस्ट का मुद्दा
 LPU में हुई आगजनी, तोड़फोड़ और हिंसा का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट तक पहुंच चुका है। सुनवाई के दौरान अदालत ने सोशल मीडिया पर फैली कथित गलत सूचनाओं को लेकर सरकार से सवाल किए। सरकार ने अदालत को बताया कि अब तक की जांच में दुष्कर्म या हत्या की कोई घटना सामने नहीं आई है। हालांकि, मामले की जांच अभी जारी है।

हिंसा में 15 लोगों की पहचान
सरकार ने अदालत को यह भी जानकारी दी कि हिंसा में कथित रूप से शामिल 15 लोगों की पहचान की जा चुकी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। अदालत ने याचिकाकर्ता को सरकार की स्थिति रिपोर्ट पर सोमवार तक अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है। सुनवाई सोमवार तक स्थगित करते हुए अदालत ने सरकार से यह भी बताने को कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!