Edited By Vatika,Updated: 02 Oct, 2026 01:05 PM

LPU हिंसा मामले में नया वीडियो वायरल, फुटेज के आधार पर हरियाणा का युवक गिरफ्तार
जालंधर (सोनू): लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हुई हिंसा, तोड़फोड़ और आगजनी से जुड़ा एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी करता दिखाई दे रहा है। इसके बाद भीड़ द्वारा पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ करने और उसे आग लगाने की घटना भी वीडियो में नजर आ रही है।
फुटेज की जांच के आधार पर पुलिस ने युवक की पहचान की और पता चला कि वह हरियाणा का रहने वाला है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, पुलिस ने LPU हिंसा से जुड़े वायरल वीडियो की जांच के लिए अलग-अलग टीमें बनाई हैं। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और अन्य उपलब्ध सबूतों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जांच के दौरान जिन लोगों की भूमिका सामने आएगी, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।