LPU Protest: मिल गया वो मैसेज, जिससे LPU में मचा था बवाल! अब IP Address खंगाल रही पुलिस

Edited By Vatika,Updated: 29 Sep, 2026 01:25 PM

lpu protest

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में 26 सितंबर की देर रात शुरू हुआ छात्रों का विरोध प्रदर्शन

पंजाब डेस्कः  लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में 26 सितंबर की देर रात शुरू हुआ छात्रों का विरोध प्रदर्शन अब पुलिस जांच के दायरे में है। शुरुआती जांच में पुलिस को एक ऐसी Reddit पोस्ट के बारे में पता चला है, जिसे कथित तौर पर हंगामे से कुछ दिन पहले यूनिवर्सिटी के एक गर्ल्स हॉस्टल में शेयर किया गया था।

PunjabKesari

इसके बाद यह मैसेज धीरे-धीरे अन्य छात्रों तक पहुंचा और शनिवार रात विवाद बढ़ गया। जानकारी के अनुसार, Reddit पर शेयर किए गए मैसेज में हॉस्टल में एक छात्रा के साथ कथित यौन उत्पीड़न की बात कही गई थी। मैसेज में छात्रा की हालत को लेकर भी गंभीर दावा किया गया था। हालांकि, यूनिवर्सिटी ने इन दावों को अफवाह बताते हुए खारिज किया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह मैसेज सबसे पहले किसने तैयार किया और इसे यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल तक किस माध्यम से पहुंचाया गया। साइबर सेल मैसेज से जुड़े डिजिटल सुराग और IP एड्रेस की जांच कर रही है।

5 दिन बाद अचानक क्यों भड़का छात्रों का गुस्सा?
पुलिस जांच का एक अहम पहलू यह भी है कि मैसेज कथित तौर पर हंगामे से करीब 5 दिन पहले सामने आया था, लेकिन उस समय कोई बड़ा विरोध नहीं हुआ। इसके बाद शनिवार देर रात अचानक बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर उतर आए। प्रदर्शन के दौरान जालंधर-फगवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ। स्थिति बिगड़ने पर तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं भी सामने आईं। पुलिस की कुछ गाड़ियों और अन्य वाहनों को नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम को जोड़कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए मैसेज के बाद पांच दिनों में ऐसा क्या हुआ, जिसके चलते मामला इतना बढ़ गया।

पुलिस खंगाल रही डिजिटल रिकॉर्ड
पुलिस और साइबर सेल सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़े डिजिटल रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं। अधिकारियों का फोकस यह पता लगाने पर है कि पोस्ट किसने शेयर की, इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया गया और शनिवार रात हुए विरोध प्रदर्शन के पीछे सोशल मीडिया मैसेज की क्या भूमिका रही। वहीं, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रा के साथ ऐसी किसी घटना की बात को अफवाह बताते हुए इससे इनकार किया है। पुलिस अब सोशल मीडिया पर किए गए दावों और मौके पर हुए घटनाक्रम की अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!