Edited By Kalash,Updated: 27 Sep, 2026 01:40 PM

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के कैंपस में देर रात से विद्यार्थियों द्वारा प्रोटेस्ट किया जा रहा है।
फगवाड़ा/जालंधर (सोनू): लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के कैंपस में देर रात से विद्यार्थियों द्वारा प्रोटेस्ट किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में युवती से दुष्कर्म की खबर सामने आने के बाद माहौल गरमा गया। हालांकि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इन दावों पर एक बयान जारी कर इसे पूरी तरह से अफवाह बताया है। इस मामले को लेकर इंसाफ की मांग कर रहे विद्यार्थियों ने दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे जाम कर दिया है जिस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मौके पर गंभीर हालातों को देखते हुए 3 जिलों जालंधर, कपूरथला और होशियारपुर की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई है। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विद्यार्थियों से बात कर माहौल शांत करने की कोशिश कर रहे हैं। DIG ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थियों के लिखित बयान लेने के बाद FIR दर्ज की गई है। इसके साथ ही बताया कि मामले की जांच के लिए SIT (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) बनाई गई है।
विद्यार्थियों का आरोप है कि यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट कमेटी एक बार भी उनसे बात करने नहीं आई है। प्रोटेस्ट करने वालों के मुताबिक, शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट के दौरान बाहर से आए कुछ युवकों द्वारा तोड़फोड़ शुरू की गई।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here