बिग बॉस में जाने वाला था Mad Sandhu, उससे पहले हुई हत्या, दोस्त ने खोला राज

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Oct, 2026 07:35 PM

mad sandhu was set to enter bigg boss friend reveals the secret

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू (29) की गोली मारकर हत्या के बाद मामले में नया मोड़ सामने आया है। मैड संधू के दोस्त कुंवर सिंह ने दावा किया है कि वह जल्द ही टीवी के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस में नजर आने वाला था। बताया जा रहा है कि उसकी 29...

पंजाब डैस्क : अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू (29) की गोली मारकर हत्या के बाद मामले में नया मोड़ सामने आया है। मैड संधू के दोस्त कुंवर सिंह ने दावा किया है कि वह जल्द ही टीवी के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस में नजर आने वाला था। बताया जा रहा है कि उसकी 29 अक्टूबर को बिग बॉस के घर में एंट्री होनी थी।

कुंवर सिंह के मुताबिक, मैड संधू की बिग बॉस में एंट्री को लेकर जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी थी और दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी किए जा चुके थे। हालांकि, उसने इस बारे में सार्वजनिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी थी।
 
मैड संधू के दोस्त ने उसकी छवि को लेकर भी सफाई दी। उसका कहना है कि मैड संधू बुरा इंसान नहीं था, बल्कि उसे बुरा बनाया गया। वह छबील लगाने और लंगर की सेवा जैसे सामाजिक कार्यों में भी शामिल रहता था। बाढ़ के दौरान भी उसने लोगों के बीच रहकर जरूरतमंदों की मदद की थी।

दूसरे इन्फ्लुएंसर को भी धमकी

वहीं, मैड संधू की हत्या के बाद एक दूसरे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अरुप्रीत को भी जान से मारने की धमकी मिलने का दावा किया गया है। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर लक्की जौहल स्पेन ने मैड संधू की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए अरुप्रीत को अगला निशाना बनाने की धमकी दी है।

अरुप्रीत भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और इंस्टाग्राम पर रील्स शेयर करता है। अब मैड संधू हत्याकांड के बाद मिली इस धमकी ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!