जालंधर में सट्टेबाजी के ठिकाने पर पुलिस की Raid, मचा हड़कंप,  14 लोग राउंडअप

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 08 Oct, 2026 05:44 PM

police raid betting den in jalandhar panic ensues 14 people rounded up

जालंधर के फगवाड़ा गेट इलाके में कथित सट्टेबाजी के ठिकाने पर पुलिस की दबिश से हड़कंप मच गया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मोनू के घर पर रेड की। इस दौरान पुलिस ने कंप्यूटर, 4 मोबाइल फोन, दस्तावेजों सहित अन्य सामान बरामद किया और 14 लोगों को राउंडअप...

जालंधर (सोनू)  : जालंधर के फगवाड़ा गेट इलाके में कथित सट्टेबाजी के ठिकाने पर पुलिस की दबिश से हड़कंप मच गया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मोनू के घर पर रेड की। इस दौरान पुलिस ने कंप्यूटर, 4 मोबाइल फोन, दस्तावेजों सहित अन्य सामान बरामद किया और 14 लोगों को राउंडअप कर पूछताछ के लिए थाने ले गई।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को घर में दड़े-सट्टे की पर्चियों का काम चलने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। रेड के दौरान पुलिस ने वहां मौजूद लोगों को काबू किया और सामान अपने कब्जे में लिया। घटना की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें पुलिस की कार्रवाई और पकड़े गए युवक नजर आ रहे हैं।

इंस्पेक्टर जगदीश लाल ने की पुष्टि

मामले की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर जगदीश लाल ने बताया कि पुलिस ने सट्टेबाजी के मामले में दबिश दी थी और 14 लोगों को राउंडअप किया गया है। सभी को थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है। घर में बार-बार रेड किए जाने को लेकर पूछे गए सवालों पर जांच अधिकारी ने जांच का हवाला दिया। बाद में उन्होंने बताया कि वहां दड़े-सट्टे की पर्चियों का काम चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!