जालंधर सोढल मेले में चोरों का आतंक, पुलिस सुरक्षा के बीच एक्टिवा लेकर हुए फरार

Edited By Urmila,Updated: 26 Sep, 2026 12:57 PM

thieves run rampant at the sodhal fair

श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले में सुरक्षा के लिए 1500 के करीब पुलिस मुलाजिमों की तैनाती और ड्रोन कैमरों से निगरानी के बावजूद चोरी की घटनाएं पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं।

जालंधर (सोनू) : श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले में सुरक्षा के लिए 1500 के करीब पुलिस मुलाजिमों की तैनाती और ड्रोन कैमरों से निगरानी के बावजूद चोरी की घटनाएं पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। मेले के दौरान चरणजीपुरा निवासी एक व्यक्ति की एक्टिवा मंदिर के नजदीक से चोरी हो गई। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें दो व्यक्ति एक्टिवा चोरी कर मौके से फरार होते दिखाई दे रहे हैं।

जानकारी के अनुसार चरणजीपुरा निवासी मनीष नागपाल 24 सितंबर की रात करीब 11.15 बजे अपनी एक्टिवा नंबर PB-08-DK-9773 पर परिवार के साथ श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में माथा टेकने पहुंचे थे। उन्होंने मंदिर के पास सड़क किनारे एक्टिवा खड़ी की और परिवार सहित मंदिर चले गए।

करीब एक घंटे बाद रात 12.10 बजे जब मनीष नागपाल वापस लौटे तो मौके पर एक्टिवा नहीं मिली। उन्होंने आसपास तलाश करने के साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक की। फुटेज देखने पर सामने आया कि दो व्यक्ति उनकी एक्टिवा चोरी करके वहां से निकल गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना नंबर-2 में दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

1500 पुलिस मुलाजिम और ड्रोन निगरानी के बावजूद चोरी

सोढल मेले को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मेले में करीब 1500 पुलिस मुलाजिम तैनात हैं और ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। इसके बावजूद मेले के दौरान पर्स चोरी और वाहन चोरी जैसी घटनाएं सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अब पुलिस के सामने आरोपियों की पहचान कर एक्टिवा बरामद करने की चुनौती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!