जालंधर में बरसे बादल! झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना

Edited By Kamini,Updated: 09 Oct, 2026 05:29 PM

jalandhar rain

मौसम एक बार फिर करवट ले ली है। जालंधर में आज शाम शुरू हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया है।

जालंधर: मौसम एक बार फिर करवट ले ली है। जालंधर में आज शाम शुरू हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। इसी के साथ तापमान गिरने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।

PunjabKesari

आपको बता दें कि, मौसम विभाग के अनुसार आज 9 अक्टूबर राज्य के पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। वहीं 10 और 11 अक्टूबर को पंजाब के 7 जिलों पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब और बठिंडा में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में रहने वाले लोगों को मौसम में होने वाले बदलाव के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने, बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!