पंजाब पुलिस ने अपने ही कर्मचारी को किया गिरफ्तार! मामला जान उड़ जाएंगे होश

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 05 Oct, 2026 05:57 PM

punjab police arrests its own employee

खन्ना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस के एक सिपाही को 10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सिपाही की पहचान अरुण शर्मा के रूप में हुई है, जो खन्ना में ही तैनात था।

खन्ना (बिपिन/विनायक): खन्ना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस के एक सिपाही को 10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सिपाही की पहचान अरुण शर्मा के रूप में हुई है, जो खन्ना में ही तैनात था।

बताया जा रहा है कि सिपाही लंबे समय से नशे का सेवन करता आ रहा था और उस पर नशा बेचने के भी आरोप हैं। पुलिस ने ट्रैप लगाकर उसे 10 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया। इस मामले में थाना सिटी-2 खन्ना में केस दर्ज किया गया है।

वहीं, खन्ना पुलिस ने एक अन्य मामले में पंजाब होमगार्ड के जवान को नशा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, जवान नशे की हालत में मिला था। उसका सरकारी अस्पताल खन्ना में डोप टेस्ट करवाया गया, जो पॉजिटिव आया। इसके बाद पुलिस ने होमगार्ड जवान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!