Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Oct, 2026 09:26 PM

थाना लाडोवाल के अधीन आते गांव मनेवाल के पूर्व सरपंच की गोलियां मार के हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि करीब 7:30 बजे गांव मनेवाल से पूर्व सरपंच नवतेज सिंह उर्फ नीटू (60) अपने घर कृष्णा नगर घूमार मंडी की तरफ अपनी इनोवा गाड़ी में...
लुधियाना (अनिल) : थाना लाडोवाल के अधीन आते गांव मनेवाल के पूर्व सरपंच की गोलियां मार के हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि करीब 7:30 बजे गांव मनेवाल से पूर्व सरपंच नवतेज सिंह उर्फ नीटू (60) अपने घर कृष्णा नगर घूमार मंडी की तरफ अपनी इनोवा गाड़ी में जा रहा था और उसी दौरान जब वह अपनी गाड़ी को लाडोवाल बाईपास साउथ सिटी रोड के पुल की तरफ जाने लगा तो रास्ते में खड़े मोटरसाइकिल सवार दो आरोपियों द्वारा उसके ऊपर गोलियों की बौछार कर दी।
बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा पूर्व सरपंच नवतेज सिंह के ऊपर एक दर्जन के करीब गोलियां चलाई गई जिसके बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए जिसके बाद इलाके के लोगों द्वारा पूर्व सरपंच नवतेज सिंह को गंभीर हालत में लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों द्वारा अस्पताल में नवतेज सिंह को मृतक घोषित किया गया।
मामले बारे जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और बाईपास पर लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज का रिकॉर्ड हासिल किया जा रहा है ताकि हमला करने वाले आरोपियों की पहचान की जा सके।