पंजाब पुलिस में बड़ा बदलाव, एक साथ 5 IPS अफसर सहित 7 अधिकारी रिटायर

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 30 Sep, 2026 09:29 PM

major reshuffle in punjab police 5 ips officers complete their service

पंजाब पुलिस में आज वरिष्ठ स्तर पर बड़ा बदलाव देखने को मिला। पुलिस विभाग के 5 IPS अधिकारियों समेत 7 वरिष्ठ अधिकारियों ने अपनी सेवा पूरी कर सेवानिवृत्ति ले ली।

पंजाब डैस्क : पंजाब पुलिस में आज वरिष्ठ स्तर पर बड़ा बदलाव देखने को मिला। पुलिस विभाग के 5 IPS अधिकारियों समेत 7 वरिष्ठ अधिकारियों ने अपनी सेवा पूरी कर सेवानिवृत्ति ले ली। इनमें 1993 से 2008 बैच तक के अधिकारी शामिल हैं।

सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में शशि प्रभा द्विवेदी स्पेशल DGP रेलवे, डॉ. नरेश कुमार स्पेशल DGP ह्यूमन राइट्स, सुरिंदर पाल सिंह परमार ADGP लॉ एंड ऑर्डर, सुखवंत सिंह गिल DIG इंटेलिजेंस-1 और सुरिंदरजीत सिंह मंड DIG जेल के पद पर तैनात थे। इन वरिष्ठ अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने के बाद अब संबंधित पदों की जिम्मेदारियों में बदलाव देखने को मिलेगा।

इनके अलावा वरिंदर पाल सिंह बाजवा और प्रमोद सिंगला PCS अधिकारी हैं। दोनों 58 वर्ष की निर्धारित सेवानिवृत्ति आयु पूरी करने के बाद आज प्रशासनिक सेवा से रिटायर होंगे। एक ही दिन पंजाब पुलिस और प्रशासनिक सेवा के 7 वरिष्ठ अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने के बाद विभागों में इन पदों पर नई तैनातियां और जिम्मेदारियों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!