LPU में माहौल तनावपूर्ण! छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद बिगड़े हालात, कई वाहन आग की चपेट में

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 27 Sep, 2026 10:46 PM

tension prevails at lpu situation escalates following a lathi charge on student

पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में रविवार शाम छात्रों और पुलिस के बीच टकराव के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस छात्रों से बातचीत कर रही थी, इसी दौरान पुलिस की ओर बोतलें फेंकी गईं। इसके बाद पुलिस ने...

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में रविवार शाम छात्रों और पुलिस के बीच टकराव के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस छात्रों से बातचीत कर रही थी, इसी दौरान पुलिस की ओर बोतलें फेंकी गईं। इसके बाद पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया।

लाठीचार्ज के बाद स्थिति और बिगड़ गई। आरोप है कि कुछ छात्रों की ओर से पुलिस पर पथराव किया गया और पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। मौके पर मौजूद कुछ मीडिया कर्मियों के साथ भी मारपीट और तोड़फोड़ की सूचना है। कई मीडिया कर्मियों के सिर पर बोतलें लगने की बात सामने आई है। वहीं, कुछ वाहनों में आग लगाने की सूचना भी सामने आई है।

घटना के बाद जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर भी तनाव का माहौल बना हुआ है। छात्रों में विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी बढ़ने की बात कही जा रही है। आरोप है कि विश्वविद्यालय का कोई वरिष्ठ पदाधिकारी छात्रों से बातचीत करने या उन्हें समझाने मौके पर नहीं पहुंचा। फिलहाल पुलिस और छात्रों के बीच हुए टकराव के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना में कितने लोग घायल हुए और वाहनों को कितना नुकसान हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!