मानसा कोर्ट और 4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, Alert पर पुलिस

Edited By Kamini,Updated: 21 Sep, 2026 01:13 PM

bomb threat to mansa court and schools

पंजाब के स्कूलों और कोर्ट कॉम्पलेक्स को धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है।

पंजाब डेस्क :  पंजाब के स्कूलों और कोर्ट कॉम्पलेक्स को धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस बार मानसा कोर्ट कॉम्पलेक्स और 4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई और मानसा कोर्ट कॉम्पलेक्स के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मौके पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और कोर्ट में आने वाले सभी लोगों की तलाशी ली जा रही है। 

PunjabKesari

4 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

जिला मानसा के 3 गांव हीरो कलां, खीवा और अतला के स्कूलों और शहर गर्ल्स  स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद से पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। इस दौरान मौके पर ही स्कूलों को खाली करवा दिया गया है, बच्चों को छुट्टी कर दी गई है और घर वापस भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा लगातार जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि स्कूलों को बम से उड़ाने का एक धमकी भरा पत्र मिला। इसमें  21 तारीख यानी कि आज स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी है। इसके अलावा इस पत्र में लिखा गया है कि ये काम करके दिखाया जाएगा। फिलहाल पुलिस द्वारा कोर्ट कॉम्पलेक्स और स्कूलों में सुरक्षा बढ़ाते हुए आने-जाने वालो की तलाशी शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!