Police Action: मानसा से करोड़ों रुपये की हेरोइन के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Kamini,Updated: 09 Sep, 2026 04:35 PM

two accused arrested in mansa with heroin

मानसा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की हेरोइन और पिस्तौल के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मानसा (परमदीप): मानसा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की हेरोइन और पिस्तौल के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए मानसा SSP वैभव चौधरी ने बताया कि मानसा CIA टीम ने नाके के दौरान बुढलाडा के पास एक स्विफ्ट कार को तलाशी के लिए रोका तो गाड़ी से .32 बोर की पिस्तौल और 260 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने गाड़ी में सवार 2 युवकों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक फिरोजपुर जिले के रहने वाले हैं और उनके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि वे हेरोइन कहां से लाए थे और मानसा में इसे कहां बेचना था। SSP ने चेतावनी दी कि किसी भी गलत काम करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!