Edited By Kalash,Updated: 15 Sep, 2026 01:51 PM

जलालाबाद के 5 स्कूलों को बम की धमकी मिली है, जो ई-मेल के जरिए दी गई है।
जलालाबाद (सुनील नागपाल, आदर्श, जतिंदर): जलालाबाद के 5 स्कूलों को बम की धमकी मिली है, जो ई-मेल के जरिए दी गई है। इसके बाद स्कूल प्रशासन द्वारा स्कूलों को खाली करवाया गया और बच्चों को छुट्टी कर दी गई। इसके साथ ही पेरेंट्स से भी अपने बच्चों को ले जाने के लिए कहा गया। प्रशासन द्वारा सावधानी के तौर पर जलालाबाद के स्कूल बंद करवा दिए गए।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिा है। जानकारी के मुताबिक कॉन्वेंट स्कूल के फादर ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 11:30 बजे एक ई-मेल मिला, जिसमें स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। वहीं सिटी थाने के SHO मोहित धवन ने बताया कि जलालाबाद के 4 से 5 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद स्कूलों को खाली करवा लिया गया है और सर्च ऑपरेशन चल रहा है।
पुलिस द्वारा साइबर क्राइम टीम की मदद से ईमेल की जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ईमेल कहां से भेजा गया था और इसके पीछे कौन है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर स्कूलों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। अभी तक किसी भी स्कूल में कोई संदिग्ध चीज या विस्फोटक सामान मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि किसी को भी कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी और पुलिस हर समय जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here