Edited By Vatika,Updated: 22 Sep, 2026 02:16 PM

मोहाली स्थित GMADA कार्यालय पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई
पंजाब डेस्क: मोहाली स्थित GMADA कार्यालय पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने वीडियो जारी कर इस कार्रवाई को लेकर पंजाब की AAP सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है, साथ ही कहा जिसने भी पंजाब को लूटा वो बख्शे नहीं जाएंगे, सब पकड़े जाएंगे।
मजीठिया ने आरोप लगाया कि पंजाब के खजाने, कीमती जमीनों और संसाधनों से जुड़े मामलों के पीछे एक बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों और AAP नेताओं के नाम इस मामले को लेकर चर्चा में हैं, उनकी भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। मजीठिया ने कहा कि GMADA पर ई.डी. की रेड से पंजाब में IAS-AAP नैक्सस बनकाब हुआ है। मजीठिया ने कहा कि उन्हें पंजाब सरकार से न्याय की उम्मीद नहीं है। उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों से मामले की गहराई से जांच करने और पूरी सच्चाई पंजाब के लोगों के सामने लाने की मांग की।उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और जांच के बाद जो भी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाए।
वहीं, मंगलवार को ED की टीम ने CRPF जवानों के साथ मोहाली स्थित GMADA कार्यालय में छापेमारी की। रिपोर्ट के अनुसार, टीम ने कार्यालय में दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच की तथा कुछ मंजिलों को सील भी किया। हालांकि, ED की ओर से इस कार्रवाई को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।