ED दफ्तर में पेश हुए पूर्व मुख्य सचिव अनुराग वर्मा, जानें क्यों...

Edited By Vatika,Updated: 09 Sep, 2026 03:47 PM

former chief secretary anurag verma appeared at the ed office

पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव अनुराग वर्मा बुधवार को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के दफ्तर पहुंचे।

जालंधर (सोनू): पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव अनुराग वर्मा बुधवार को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के दफ्तर पहुंचे। दरअसल, उन्हें मोहाली में CLU (चेंज ऑफ लैंड यूज) मंजूरियों से जुड़े दस्तावेज लेकर पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

जानकारी के मुताबिक, अनुराग वर्मा सुबह करीब 11:07 बजे ईडी दफ्तर पहुंचे। उनके हाथ में दस्तावेजों की एक फाइल थी। गाड़ी से उतरने के बाद वह सीधे ईडी दफ्तर के अंदर चले गए। बता दें कि इससे पहले अनुराग वर्मा को 31 अगस्त को ईडी के सामने पेश होने के लिए समन भेजा गया था, लेकिन वह उस दिन पेश नहीं हो सके थे। इसके बाद उन्हें  9 सितंबर को सुबह 10 बजे ईडी दफ्तर में पेश होने के लिए कहा गया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!