Edited By Vatika,Updated: 11 Sep, 2026 09:28 AM

पंजाब और हरियाणा विधानसभा भवन को बम से उड़ाने की धमकी वाली ई-मेल मिलने के बाद..
चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा विधानसभा भवन को बम से उड़ाने की धमकी वाली ई-मेल मिलने के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही ऑपरेशन सेल, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें विधानसभा भवन पहुंचीं।
सुरक्षा टीमों ने पूरे परिसर और आसपास के इलाकों की गहन जांच की। हालांकि, जांच के दौरान पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। वहीं, साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस धमकी भरी ई-मेल भेजने वाले व्यक्ति की पहचान और उसके ठिकाने का पता लगाने के लिए ई-मेल के स्रोत समेत उससे जुड़ी तकनीकी जानकारी जुटा रही है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी चंडीगढ़ के विभिन्न कार्यालयों और सरकारी दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी भरी ई-मेल मिल चुकी हैं। हालांकि, जांच के दौरान अब तक किसी भी मामले में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। पुलिस धमकी को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं से जांच कर रही है।