शुक्रवार को सरकारी छुट्टी का ऐलान! इस जिले में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और दफ्तर

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 10 Sep, 2026 07:54 PM

official holiday announcement in this district

धन-धन हजूर श्री नाभ कंवल राजा साहिब जी की 86वीं बरसी के प्रकाश उत्सव के संबंध में जिला प्रशासन, शहीद भगत सिंह नगर की ओर से 11 सितंबर यानी शुक्रवार को जिले में छुट्टी घोषित की गई है। जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 11 सितंबर को जिले के सभी...

नवांशहर (त्रिपाठी, राकेश): धन-धन हजूर श्री नाभ कंवल राजा साहिब जी की 86वीं बरसी के प्रकाश उत्सव के संबंध में जिला प्रशासन, शहीद भगत सिंह नगर की ओर से 11 सितंबर यानी शुक्रवार को जिले में छुट्टी घोषित की गई है। जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 11 सितंबर को जिले के सभी सरकारी और अर्ध-सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ सभी सरकारी और गैर-सरकारी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक कमिश्नर (ज) रमनजीत, कार्यालय डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि प्रबंधक कमेटी रसोखाना श्री नाभ कंवल राजा साहिब, मजारा नौ आबाद की ओर से प्राप्त आवेदन के अनुसार 9 से 11 सितंबर 2026 तक श्री नाभ कंवल राजा साहिब जी की 86वीं बरसी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही है।

उन्होंने बताया कि संगतों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए जिला मजिस्ट्रेट शहीद भगत सिंह नगर की मंजूरी के बाद 11 सितंबर को जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान जिले के सरकारी कार्यालयों और सभी सरकारी व गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों में नियमित कामकाज नहीं होगा। जिला प्रशासन ने यह फैसला धार्मिक आयोजन और श्रद्धालुओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया है।

इस घोषणा के बाद शहीद भगत सिंह नगर जिले में शुक्रवार को स्कूल, कॉलेज और संबंधित सरकारी-अर्धसरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!