मोहनजीत शेरों मामले में बड़ा Action, DSP सहित 3 पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 05 Sep, 2026 05:24 PM

major action in the mohanjeet sheron case

संगरूर के मोहनजीत शेरों मामले में बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि सरकार ने इस मामले में संलिप्त डीएसपी हरविंदर सिंह का तबादला कर दिया है तथा इसके अलावा तीन पुलिस कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन हाजिर कर दिया गया है।

पंजाब डैस्क : संगरूर के मोहनजीत शेरों मामले में बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि सरकार ने इस मामले में संलिप्त डीएसपी हरविंदर सिंह का तबादला कर दिया है तथा इसके अलावा तीन पुलिस कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन हाजिर कर दिया गया है। जिन पुलिस कर्मचारियों को पुलिस लाइन भेजा गया है, उनमें इंस्पेक्टर प्रतीक जिंदल, एसआई बलजीत सिंह और एएसआई हरप्रीत सिंह शामिल हैं। तीनों को पुलिस लाइन संगरूर में भेजा गया है।

गौरतलब है कि सुनाम हलके के गांव शेरों में मुख्यमंत्री के ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने काला कपड़ा लहराकर विरोध जताया था। इसके बाद पुलिस ने गांव के युवक मोहनजीत सिंह को हिरासत में लिया था। रिहा होने के बाद मोहणजीत सिंह ने पुलिस पर कथित तौर पर हिरासत के दौरान उसके साथ मारपीट और टार्चर करने के आरोप लगाए थे। मामले के सामने आने के बाद अब पंजाब सरकार की ओर से यह कार्रवाई की गई है। आरोप हैं कि उक्त युवक को पुलिस हिरासत में उसे अमानवीय यातनाएं दी गईं और डीएसपी ने खुद उसे बिजली के झटके दिए।

बता दें कि रिहा होने के बाद मोहनजीत सिंह ने पुलिस पर हिरासत में बेरहमी से पीटने, बाल खींचने और करंट लगाने जैसे गंभीर व अमानवीय आरोप लगाए। मोहनजीत ने कहा कि पुलिस हिरासत में उसे अमानवीय यातनाएं दी गईं और डीएसपी ने खुद उसे बिजली के झटके दिए। जिसके बाद मोहनजीत संगरूर के सिविल अस्पताल में भर्ती हो गए और विरोध जताने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!