जालंधर-लुधियाना हाईवे पर हादसा, Divider पार कर दूसरी तरफ पहुंचा कैंटर; 12 लोग घायल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Sep, 2026 10:07 PM

accident on jalandhar ludhiana highway

नेशनल हाईवे गोराया-फिल्लौर में टाटा एस (छोटा हाथी) और कैंटर में भीषण टक्कर हो गई। इस घटना में तेज रफ्तार कैंटर का कहर देखने को मिला। इस घटना में 12 लोग घायल हो गए।

जालंधर: जालंधर में भीषण सड़क हादसा होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे गोराया-फिल्लौर में टाटा एस (छोटा हाथी) और कैंटर में भीषण टक्कर हो गई। इस घटना में तेज रफ्तार कैंटर का कहर देखने को मिला। इस घटना में 12 लोग घायल हो गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। वहीं लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। 

मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार कैंटर बेकाबू हो गया और डिवाइडर पार करके दूसरी दिशा में आ रहे छोटे हाथी से टकरा गया। इस हादसे में छोटा हाथी सड़क पर पलट गया और छोटे हाथी में सवार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पास में मौजूद ढाबा संचालक द्वारा सड़क सुरक्षा फोर्स को दी गई। वहीं हादसे में हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। घटना की सूचना मिलते  सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। 
 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!