जालंधर में प्रेम प्रसंग को लेकर खू/नी वारदात, मां-बेटी घायल; युवक की मौ/त

Edited By Urmila,Updated: 20 Oct, 2026 03:30 PM

bloody incident in jalandhar over a love affair

महानगर के मकसूदां स्थित आनंद नगर की गली नंबर-3 में एक युवक द्वारा लड़की और उसकी मां पर तेजधार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है।

जालंधर/मकसूदां (सोनू): महानगर के मकसूदां स्थित आनंद नगर की गली नंबर-3 में एक युवक द्वारा लड़की और उसकी मां पर तेजधार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना में मां-बेटी घायल हो गईं, जबकि युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान ओम प्रीत सिंह निवासी नंदनपुर, मकसूदां के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह कुछ समय पहले ही दुबई से लौटा था।

जानकारी के अनुसार, ओम प्रीत सिंह लड़की के घर पहुंचा और वहां उस पर चाकू से हमला कर दिया। जब लड़की की मां बीच-बचाव करने आई तो आरोपी ने उस पर भी वार कर दिए। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद युवक ने कथित तौर पर कोई जहरीली वस्तु निगल ली, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घायल मां-बेटी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, युवक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

इस संबंध में एसीपी करनैल सिंह ने बताया कि ओम प्रीत सिंह ने मनप्रीत कौर और उसकी मां पर चाकू से हमला किया था। हमले में दोनों घायल हुई हैं और उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के दौरान युवक की भी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!