अमित शाह की रैली से पहले पंजाब की सियासत में भूचाल, AAP के 2 विधायकों ने छोड़ी पार्टी!

Edited By Urmila,Updated: 01 Nov, 2026 01:32 PM

major setback for aap in punjab

पंजाब की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका देते हुए पार्टी के दो विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है।

पंजाब डेस्क : पंजाब की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका देते हुए पार्टी के दो विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। पार्टी छोड़ने वालों में समाना से विधायक चेतन सिंह जोड़ामाजरा और सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा का नाम शामिल है। जानकारी के मुताबिक, आम आदमी पार्टी की ओर से 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी किए जाने के बाद दोनों विधायकों ने पार्टी से अलग होने का फैसला लिया। बताया जा रहा है कि दोनों विधायक आज चंडीगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा के दौरान बीजेपी का दामन थाम सकते हैं।

aap mla

हालांकि, इस संबंध में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दोनों विधायकों ने पार्टी छोड़ने के पीछे की वजह बताने के लिए शाम साढ़े 4 बजे चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी बुलाई है। बता दें कि चेतन सिंह जोड़ामाजरा पंजाब सरकार में मंत्री रह चुके हैं। हालांकि, कुछ समय पहले पार्टी ने समाना विधानसभा क्षेत्र में उनकी जगह पूर्व अकाली नेता सुरजीत सिंह रखड़ा को हलका इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंप दी थी।

वहीं, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा भी विवादों में रहे हैं। उनके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में ऑस्ट्रेलिया जाने के बाद भारत लौटने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। अब सबकी नजरें चंडीगढ़ में होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस और अमित शाह की जनसभा पर टिकी हैं। देखना होगा कि दोनों विधायक बीजेपी में शामिल होते हैं या अपने अगले राजनीतिक कदम का कोई और ऐलान करते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!