अमृतसर में बड़ी वारदात:  गुरुद्वारा साहिब के बाहर चली गोलियां, सरपंच के बेटे की मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 27 Oct, 2026 12:09 PM

amritsar firing on sarpanch

अमृतसर के चाटीविंड पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र के अधीन आते गांव चीते कलां में उस समय सनसनी फैल गई, जब  ताबड़तोड़ गोलियां चलने की घटना हुई।

अमृतसर (संजीव): अमृतसर के चाटीविंड पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र के अधीन आते गांव चीते कलां में उस समय सनसनी फैल गई, जब  ताबड़तोड़ गोलियां चलने की घटना हुई। अज्ञात व्यक्तियों द्वारा की गई फायरिंग में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जो गुरुद्वारा साहिब से माथा टेककर लौट रहा था। इस घटना के दौरान उसका दोस्त रणजीत सिंह भी गोली लगने से घायल हो गया।

PunjabKesari

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान तीरथ सिंह के तौर पर हुई है, जो आम आदमी पार्टी की नुमाइंदगी करने वाले गांव के सरपंच का बेटा बताया जा रहा है। फिलहाल पीड़ित परिवार की शिकायत पर मौके पर पहुंची देहात पुलिस ने चाटीविंड पुलिस स्टेशन में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पता चला है कि तीरथ सिंह अपने दोस्त के साथ गुरुद्वारे में माथा टेकने गया था। जब वे बाहर निकले तो गुरुद्वारे के बाहर खड़े लोगों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से तीरथ सिंह की हालत गंभीर हो गई और इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस इस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!