पंजाब के अमृतसर में AAP वर्कर पर जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 23 Oct, 2026 10:38 PM

life threatening attack on aap worker neighbors accused of assault

जंडियाला गुरु में आम आदमी पार्टी के वर्कर मनजीत सिंह मल्ल्ही पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, मनजीत सिंह मल्ल्ही गुरुद्वारे के पास वाली गली में निर्माण कार्य करवा रहे थे। इसी दौरान पड़ोसियों के साथ उनका विवाद...

जंडियाला गुरु: जंडियाला गुरु में आम आदमी पार्टी के वर्कर मनजीत सिंह मल्ल्ही पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, मनजीत सिंह मल्ल्ही गुरुद्वारे के पास वाली गली में निर्माण कार्य करवा रहे थे। इसी दौरान पड़ोसियों के साथ उनका विवाद हो गया। पड़ोसी ने लोहे की राड़ से हमले की कोशिश की है। 

आरोप है कि गली में सरकारी काम करवाने को लेकर हुए विवाद के दौरान पड़ोसियों ने मनजीत सिंह मल्ल्ही के साथ मारपीट की और उन्हें जान से मारने की कोशिश की। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। फिलहाल, मामले में हमले की वजह, घायलों की स्थिति और पुलिस की कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!