पंजाब में गेहूं की बिजाई से पहले किसानों के लिए बड़ा ऐलान! जानें क्या है खुशखबरी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 25 Oct, 2026 08:46 PM

major announcement for farmers in punjab ahead of wheat sowing

पंजाब में गेहूं की बिजाई के सीजन से पहले किसानों की लागत कम करने के लिए राज्य सरकार ने 50 करोड़ रुपये की सब्सिडी योजना का ऐलान किया है। इस योजना के तहत 2.42 लाख से अधिक किसानों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

पंजाब डैस्क : पंजाब में गेहूं की बिजाई के सीजन से पहले किसानों की लागत कम करने के लिए राज्य सरकार ने 50 करोड़ रुपये की सब्सिडी योजना का ऐलान किया है। इस योजना के तहत 2.42 लाख से अधिक किसानों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। योजना के तहत किसानों को प्रमाणित गेहूं के बीज कम कीमत पर उपलब्ध करवाए जाएंगे। सरकार का उद्देश्य किसानों को बेहतर गुणवत्ता वाले बीज मुहैया करवाने के साथ खेती पर होने वाले खर्च को कम करना है।

प्रति क्विंटल ₹2,000 तक की राहत

प्रमाणित गेहूं के बीज की कीमत 4,250 रुपये प्रति क्विंटल है, लेकिन सब्सिडी के बाद किसानों को यह बीज 2,250 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मिलेगा। यानी निर्धारित कीमत के मुकाबले किसानों को प्रति क्विंटल 2,000 रुपये की राहत मिलेगी। इस योजना के लिए कुल 50 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है। सब्सिडी पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (PAU), लुधियाना और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) द्वारा अनुशंसित प्रमाणित गेहूं की किस्मों के बीजों पर दी जाएगी।

2,42,218 किसानों तक लाभ पहुंचाने का लक्ष्य

सरकार ने योजना के तहत 2,42,218 किसानों को लाभ देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह योजना कृषि उन्नति योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन (NFSNM) के बीज संबंधी घटक के तहत लागू की जा रही है। गेहूं की बिजाई के दौरान बीज पर होने वाला खर्च किसानों की कुल उत्पादन लागत का अहम हिस्सा होता है। ऐसे में सब्सिडी से किसानों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, योजना का वास्तविक लाभ पात्रता, उपलब्ध बीज और निर्धारित नियमों के अनुसार मिलेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!