पूर्व ADGP के बेटे के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, फायरिंग के बाद दुबई पहुंचा था आरोपी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 23 Oct, 2026 08:55 PM

chargesheet filed against former adgp s son

सेक्टर-10 के चर्चित विलो कैफे फायरिंग मामले में करीब एक साल की जांच के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने पंजाब के रिटायर्ड ADGP परमराज सिंह उमरानंगल के बेटे अंगद सुखराज सिंह धालीवाल के खिलाफ जिला अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। यह मामला 16 फरवरी 2025 को कैफे...

चंडीगढ़: सेक्टर-10 के चर्चित विलो कैफे फायरिंग मामले में करीब एक साल की जांच के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने पंजाब के रिटायर्ड ADGP परमराज सिंह उमरानंगल के बेटे अंगद सुखराज सिंह धालीवाल के खिलाफ जिला अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। यह मामला 16 फरवरी 2025 को कैफे की छत पर हुई फायरिंग से जुड़ा है।

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। कैफे की CCTV फुटेज में कथित तौर पर अंगद को हथियार निकालते और गोली चलाते हुए देखा गया था। आरोप है कि उसने हवा में फायरिंग की थी।

घटना के बाद दुबई चला गया था आरोपी

फायरिंग की घटना के बाद अंगद के दुबई चले जाने से पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठे थे। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया और उसे भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू की थी। हालांकि, करीब पांच महीने बाद वह भारत लौट आया और जांच में शामिल हो गया।

अब अदालत में चलेगा मामला

पुलिस ने अब आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत चार्जशीट दाखिल की है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, 30 अक्टूबर से मामले में आगे की न्यायिक प्रक्रिया शुरू होनी है।
चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब अदालत में मामले की सुनवाई के दौरान आरोपों और साक्ष्यों पर विचार किया जाएगा। आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर अंतिम फैसला अदालत द्वारा किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!