पंजाब की सियासत में नई हलचल! PM मोदी को मिलने पहुंचे मनप्रीत बादल

Edited By Vatika,Updated: 13 Oct, 2026 04:09 PM

manpreet singh badal met pm modi and invited him to his daughter s wedding

भाजपा नेता और पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से

चंडीगढ़: भाजपा नेता और पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें अपनी बेटी की शादी में शामिल होने का न्योता दिया। इस दौरान मनप्रीत बादल अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचे। मनप्रीत सिंह बादल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शादी का निमंत्रण पत्र, मिठाई के डिब्बे और फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। उन्होंने इस मुलाकात को सुखद बताया और प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हुए उनसे आशीर्वाद लिया। इस दौरान मनप्रीत बादल की पत्नी, बेटा और बेटी भी मौजूद थे। पूरे परिवार ने प्रधानमंत्री को शादी समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

प्रकाश सिंह बादल और PM मोदी के संबंधों की भी चर्चा
इस मुलाकात के बाद राजनीतिक हलकों में बादल परिवार और भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के बीच संबंधों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। इसकी एक वजह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच रहे अच्छे संबंध भी हैं। दोनों नेताओं की मुलाकातों और एक-दूसरे के प्रति सम्मान के कई उदाहरण पहले भी सामने आ चुके हैं। प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रकाश सिंह बादल के प्रति उनके सम्मानजनक व्यवहार की तस्वीर भी काफी चर्चा में रही थी। प्रकाश सिंह बादल पंजाब की राजनीति के अनुभवी नेता थे और राष्ट्रीय स्तर पर भी उनकी पहचान थी।

कई राजनीतिक दलों में रह चुके हैं मनप्रीत बादल
मनप्रीत सिंह बादल का राजनीतिक सफर कई पड़ावों से होकर गुजरा है। वह पहले शिरोमणि अकाली दल से जुड़े रहे। इसके बाद उन्होंने अपनी अलग राजनीतिक पार्टी बनाई और फिर कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस सरकार के दौरान उन्होंने पंजाब के वित्त मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाली। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए।
अब बेटी की शादी का निमंत्रण देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई उनकी मुलाकात के बाद मनप्रीत बादल और भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के बीच संबंध एक बार फिर चर्चा में हैं। हालांकि, प्रधानमंत्री की ओर से शादी समारोह में शामिल होने को लेकर फिलहाल कोई पुष्टि सामने नहीं आई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!