पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 Oct, 2026 05:19 PM

election stir intensifies in punjab

पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय चुनाव आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जानकारी के मुताबिक आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम पंजाब का दौरा करने जा रही है। बताया जा रहा है कि 27 और 28 अक्टूबर को आयोग की टीम पंजाब के दो दिवसीय दौरे...

पजाब डैस्क  : पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय चुनाव आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जानकारी के मुताबिक आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम पंजाब का दौरा करने जा रही है। बताया जा रहा है कि 27 और 28 अक्टूबर को आयोग की टीम पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर आ रही है। इस दौरान टीम चुनावों के लिए किए जा रहे प्रबंधों का जायजा लेगी और राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ सिविल व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत करेगी।

सूत्रों के मुताबिक, इस दौरे का मुख्य उद्देश्य चुनाव निष्पक्ष और सुचारू ढंग से करवाने के लिए राज्य में किए जा रहे प्रबंधों की समीक्षा करना है। यह भी पता चला है कि टीम राजनीतिक पार्टियों से चुनावी प्रबंधों को लेकर सुझाव ले सकती है। इसके साथ ही त्योहारों, मौसम और अन्य स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए चुनाव की तैयारियों का आकलन किया जाएगा।

यह दौरा इसलिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने बाकी रह गए हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो 15 दिसंबर के बाद कभी भी चुनावों का ऐलान हो सकता है। इसके तहत फरवरी महीने में मतदान करवाया जा सकता है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!