परविंदर झोटा हत्याकांड में नया मोड़! हाईकोर्ट पहुंचा मामला, CBI जांच की मांग

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 15 Oct, 2026 06:28 PM

a new twist in the parvinder jhota murder case matter reaches the high court

पंजाब के मानसा में एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का मामला अब पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ता ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की...

पंजाब डेस्कः पंजाब के मानसा में एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का मामला अब पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ता ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। वहीं, इस मामले को लेकर राहुल गांधी ने भी पंजाब सरकार पर निशाना साधा है।

याचिका में मांग की गई है कि परविंदर सिंह झोटा की हत्या से जुड़े मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाए, ताकि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्षता से जांच हो सके। इसके अलावा संबंधित मेडिकल स्टोर और आरोपी के हथियार लाइसेंस की स्वतंत्र जांच कराने की मांग भी उठाई गई है।

राहुल गांधी ने पंजाब सरकार को घेरा

परविंदर सिंह झोटा की हत्या को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी पंजाब सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दोपहर 3:15 बजे पोस्ट कर कहा कि पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाना अब मौत की सजा पाने जैसा हो गया है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

झोटा हत्याकांड को लेकर अब न्याय की मांग तेज हो रही है। हाईकोर्ट में दायर याचिका के जरिए मामले की जांच और पुलिस की भूमिका पर उठे सवालों के बीच सभी की नजरें आगे की कानूनी कार्रवाई पर टिकी हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!