पंजाब में फिर से आंदोलन, किसानों ने पक्का मोर्चा लगाने का किया ऐलान!

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 Oct, 2026 09:01 PM

farmers movement again in punjab

पंजाब में किसानों ने एक बार फिर आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। किसानों की ओर से 7 दिसंबर को चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगाने का ऐलान किया गया है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर के संगठन ने चंडीगढ़ कूच करने का ऐलान किया है।

चंडीगढ़: पंजाब में किसानों ने एक बार फिर आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। किसानों की ओर से 7 दिसंबर को चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगाने का ऐलान किया गया है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर के संगठन ने चंडीगढ़ कूच करने का ऐलान किया है। किसान संगठन की ओर से 7 दिसंबर को चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगाने की तैयारी की जा रही है। किसान नेता पंधेर का कहना है कि सरकार के साथ कई दौर की बैठकें होने के बावजूद उनकी मांगें अब तक पूरी नहीं हुई हैं।

किसानों के इस ऐलान के बाद अब सबकी नजर 7 दिसंबर पर टिकी है। देखना होगा कि इससे पहले सरकार और किसान संगठनों के बीच कोई सहमति बनती है या किसान चंडीगढ़ में अपना मोर्चा लगाते हैं।किसान नेता सरवन सिंह पंधेर का कहना है कि सरकार के साथ कई बैठकें होने के बावजूद उनकी मांगें अभी तक पूरी नहीं हुई हैं। इसी के विरोध में किसानों ने चंडीगढ़ में धरना लगाने का फैसला किया है।

किसानों की प्रमुख मांगों में 5 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी देना शामिल है। किसान संगठनों का कहना है कि फसलों के उचित दाम और अन्य मांगों को लेकर वे लंबे समय से सरकार के सामने अपनी आवाज उठा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब किसान अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने जा रहे हैं। इससे पहले भी किसान फसलों के MSP समेत विभिन्न मांगों को लेकर धरने और प्रदर्शन कर चुके हैं। अब 7 दिसंबर को चंडीगढ़ में प्रस्तावित पक्के मोर्चे के ऐलान के बाद किसान संगठनों और सरकार के बीच एक बार फिर टकराव की स्थिति बनने की संभावना है। ऐसे में सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि धरने से पहले सरकार किसानों की मांगों को लेकर क्या कदम उठाती है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!