Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 Oct, 2026 07:53 PM

जालंधर में एक क्लीनिक पर ड्रग विभाग की रेड होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि थाना लांबड़ा के अंतर्गत आते गांव ताजपुर में ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ‘किरण क्लीनिक’ पर छापेमारी की। इस दौरान क्लीनिक संचालक मौके पर मेडिकल...
जालंधर: जालंधर में एक क्लीनिक पर ड्रग विभाग की रेड होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि थाना लांबड़ा के अंतर्गत आते गांव ताजपुर में ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ‘किरण क्लीनिक’ पर छापेमारी की। इस दौरान क्लीनिक संचालक मौके पर मेडिकल डिग्री, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट या वैध लाइसेंस से संबंधित दस्तावेज पेश नहीं कर सका।
कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने क्लीनिक संचालक से मेडिकल योग्यता और जरूरी दस्तावेज दिखाने को कहा। इस पर संचालक ने दावा किया कि उसके पास सर्टिफिकेट हैं, लेकिन वे घर पर रखे हुए हैं। हालांकि, मौके पर वह संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद अधिकारियों ने क्लीनिक में रखी दवाइयों की जांच शुरू कर दी।
पत्नी के साथ दूसरी दुकान भी जांच के दायरे में
जांच के दौरान अधिकारियों को जानकारी मिली कि क्लीनिक संचालक और उसकी पत्नी की पास में ही ‘गुरु कृपा हेल्थ केयर सेंटर’ नाम से एक अन्य दुकान भी है। टीम ने वहां भी जाकर दस्तावेजों की जांच की, लेकिन उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, वहां भी जरूरी दस्तावेज पेश नहीं किए जा सके। फिलहाल दवाइयों के बिल, स्टॉक और लाइसेंस से संबंधित रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट तैयार की जाएगी और नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
