Punjab में कल यह हाईवे रहेगा बंद, घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 14 Oct, 2026 09:45 PM

this highway in punjab will remain closed tomorrow

पंजाब बंद की कॉल के बीच किसानों का बड़ा ऐलान सामने आया है। बताया जा रहा है कि पंजाब के किसानों की तरफ से कल जालंधर में दिल्ली-अमृतसर हाईवे जाम करने का ऐलान कर दिया गया है, जिसके चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक उक्त हाईवे पूरी तरह से बंद रहेगा।

जालंधर : पंजाब बंद की कॉल के बीच किसानों का बड़ा ऐलान सामने आया है। बताया जा रहा है कि पंजाब के किसानों की तरफ से कल जालंधर में दिल्ली-अमृतसर हाईवे जाम करने का ऐलान कर दिया गया है, जिसके चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक उक्त हाईवे पूरी तरह से बंद रहेगा। वाहनों की आवाजाही बिल्कुल ठप रखी जाएगी। दोपहर 2 बजे के बाद उक्त हाईवे पर ट्रैफिक खुलने की संभावना है। 

जिक्रयोग्य है कि परविंद्र सिंह झोटा की हत्या के विरोध में कल पूरे पंजाब में बंद की कॉल दी गई है, जिसके चलते सभी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटीज को बंद रखने के लिए कहा गया है। जिसके बाद प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने भी सभी स्कूल प्रबंधकों को कहा है कि वे अपने यहां की स्थिति के हिसाब से फैसला करें।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!