15 अक्टूबर को पंजाब बंद का BJP जालंधर शहरी ने भी किया समर्थन

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 14 Oct, 2026 11:24 PM

bjp jalandhar urban also extended its support to the punjab bandh

परविंद्र झोटा हत्याकांड के विरोध में कल होने जा रहे पंजाब बंद का पंजाब भाजपा ने समर्थन देने का ऐलान किया है।

जालंधर : परविंद्र झोटा हत्याकांड के विरोध में कल होने जा रहे पंजाब बंद का पंजाब भाजपा ने समर्थन देने का ऐलान किया है। जालंधर से भाजपा नेता अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि पंजाब में मंगलवार को मानसा में नशे के खिलाफ लड़ने वाले युवक परमिंदर सिंह झोटा की हत्या और पंजाब की कानून-व्यवस्था की स्थिति के विरोध में घोषित बंद का भाजपा जालंधर शहरी समर्थन करती है।

जिक्रयोग्य है कि कल एमरजैंसी सेवाओं को छोड़कर पूरा पंजाब बंद रहेगा। कमेटी के अनुसार, सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगा, जिसमें इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी गतिविधियां बंद रखने की अपील की गई है। स्कूल और कॉलेज भी बंद रखने का ऐलान किया गया है। कमेटी ने सभी सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों और अन्य संस्थाओं से पंजाब बंद में साथ देने की अपील की है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!