Amritsar में गन प्वाइंट पर लूट, बाइक सवार लुटेरों ने पैट्रोल पंप को बनाया निशाना

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 14 Oct, 2026 05:04 PM

robbery at gunpoint in amritsar bike borne robbers target petrol pump

अमृतसर के तरनतारन रोड पर बाइक सवार लुटेरों ने पेट्रोल पंप को निशाना बनाकर दहशत फैला दी।

अमृतसर  : अमृतसर के तरनतारन रोड पर बाइक सवार लुटेरों ने पेट्रोल पंप को निशाना बनाकर दहशत फैला दी। पिस्तौल के दम पर कर्मचारियों से नकदी छीनने वाले लुटेरों ने वारदात के दौरान गोली भी चलाई और कैश लेकर फरार हो गए जानकारी के मुताबिक, बाइक पर सवार होकर आए लुटेरों ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों को पिस्तौल दिखाकर धमकाया। इसके बाद वे नकदी लेकर मौके से भाग निकले। गोली चलने से पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मच गई।

CCTV में कैद हुई वारदात
लूट की पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में लेकर कर्मचारियों के बयान दर्ज किए हैं। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और मामले की जांच की जा रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!