पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान

Edited By Kalash,Updated: 03 Oct, 2026 02:10 PM

delhi amritsar katra expressway

दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे को पंजाबदिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे को पंजाब के लिए बेहद बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है। के लिए बेहद बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है।

पंजाब डेस्क : दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे को पंजाब के लिए बेहद बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है। बता दें कि ये ग्रीनफील्ड कॉरिडोर करीब 667 किलोमीटर लंबा है और ये हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर को आपस में जोड़ेगा। यह प्रोजेक्ट पंजाब के कई शहरों को जोड़ेगा, जिनमें जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, संगरूर, मलेरकोटला, पटियाला, और गुरदासपुर शामिल हैं। बता दें कि अभी दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे का पूरा निर्माण नहीं हुआ है इसे चरणबद्ध तरीके से चालू किए जाने की उम्मीद है।  

वहीं इस प्रोजेक्ट के कई पैकेजों के लिए दोबारा टेंडर बुलाए गए हैं। उम्मीद है कि इस कॉरिडोर का काम पूरा होने के बाद दिल्ली से कटरा तक का सफर 14 घंटे की बजाय करीब 6 घंटे में पूरा हो जाएगा। वहीं दिल्ली से अमृतसर का सफर 8 घंटे से की बजाय 4 घंटे में पूरा होने की उम्मीद है। इस एक्सप्रेसवे को चरणबद्ध तरीके से चालू किया जाएगा और लोगों को यात्रा में बेहद आसानी होगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!