अमित शाह की रैली में अचानक बिगड़ी व्यक्ति की तबीयत, मौके पर मची अफरा-तफरी

Edited By Vatika,Updated: 30 Sep, 2026 02:38 PM

man suddenly falls ill at amit shah s rally

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली में पहुंचे एक व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ गई।

जालंधर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जालंधर रैली में पहुंचे एक भाजपा कार्यकर्ता की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान रजनीश सहगल के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस पंडाल में प्रवेश करने वाले लोगों की गेट पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रजनीश सहगल अचानक गिर पड़े। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत उन्हें संभाला और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। मामले में फिलहाल अन्य जानकारी सामने नहीं आई है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!