Edited By Urmila,Updated: 29 Sep, 2026 12:03 PM

शिरोमणि अकाली दल ने पार्टी की जॉइंट सेक्रेटरी रूप कौर संधू को पार्टी की प्राइमरी मेंबरशिप से निकाल दिया है।
चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल ने पार्टी की जॉइंट सेक्रेटरी रूप कौर संधू को पार्टी की प्राइमरी मेंबरशिप से निकाल दिया है। यह एक्शन तब लिया गया है जब रूप कौर संधू ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (S.G.P.C.) के मेंबर अमरजीत सिंह चावला से जुड़े मामले जैसे कई दूसरे मामलों पर किए दावों के बाद अमल में लाया गया है। इसका ऐलान अकाली दल की प्रेसिडेंट हरगोबिंद कौर ने किया है।
उन्होंने कहा कि रूप कौर को बार-बार अनुशासनहीनता और गलत व्यवहार के आरोप में पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। उन्होंने यह भी साफ किया कि यह फैसला पार्टी की सीनियर लीडरशिप से ठीक से सलाह-मशविरा करने के बाद ही लिया गया है। गौरतलब है कि रूप कौर ने 19 सितंबर को बहरीन से आई एक महिला को कैमरे के सामने लाकर तख्त श्री केसगढ़ साहिब की सराय में हुई घटना को लेकर अमरजीत सिंह चावला के खिलाफ FIR दर्ज में लगाए गए आरोपों को दोहराया था।
रूप कौर ने कहा था कि बहरीन की महिला के आरोप सामने आने के बाद कई दूसरी महिलाओं ने भी उनसे संपर्क किया है। रूप कौर ने दावा किया कि महिलाओं ने ऐसे नामवर व्यक्तियों के नाम लिए हैं जिन्होंने पंजाब और विदेशों में धार्मिक और राजनीतिक हलकों में अपना अच्छा नाम बनाया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here